फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   5 reported negative, nine infected discharged

5 की रिपोर्ट आई निगेटिव, नौ संक्रमित की छुट्टी

Thu, 28 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
5 reported negative, nine infected discharged
मिर्जापुर। पिछले दो दिनों की तरह गुरुवार का दिन भी मिर्जापुर जिले के साथ भदोही और सोनभद्र के लिए भी राहत भरा रहा। मिर्जापुर जिले में गुरुवार को कोई नया मरीज नहीं आया। गुरुवार को 65 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें नौ संक्रमित भी है। नौ संक्रमितों में पांच मिर्जापुर, तीन भदोही और एक सोनभद्र से है। जिनको गुरुवार को सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा क्वारंटीन किए गए संक्रमितों के परिवार के 50 सदस्यों को भी क्वारंटीन सेंटर से छुट्टी दे दिया गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमितो की संख्या में इजाफा हुआ तो इस सप्ताह संक्रमितों के निगेटिव रिपोर्ट आने पर स्वस्थ्य होने पर संख्या घटी है। पिछले सप्ताह संक्रमितों में इजाफा होकर संख्या 32 पहुंच गई थी। पूर्व में तीन जमातियों के बाद इस सप्ताह जिले में अब तक 14 लोगों कर रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले से मुंबई से लौटे पड़री के इमरती निवासी युवक 12 मई को संक्रमित आया था। 13 को महेवा निवासी युवक, 11 मई को चील्ह के भोगांव पचेवर निवासी महिला, 13 मई को देहात कोतवाली के खजुरी निवासी 19 वर्षीय युवती और जिगना थाना क्षेत्र के गौरा परमानपुर गांव निवासी युवक की रिपोर्ट संक्रमित आई थी। सभी का 25 मई को दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। गुरुवार को 65 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें मिर्जापुर जिले के इन पांचों संक्रमितों के साथ तीन भदोही और एक सोनभद्र जिले का निवासी है। इसमें सात विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड और दो सेमफोर्ड अस्पताल में भर्ती थे। विंध्याचल में एडिशनल सीएमओ वीके तिवारी, सीएचसी प्रभारी डा. संतोष कुमार सिंह, डा. राजेश कुमार ने सर्टिफिकेट देकर सभी को घर भेजा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि नौ संक्रमित के साथ जिले के पचेवर, खजुरी, इमरती के परिवार के 50 लोग जो परसिया के क्वारंटीन सेंटर में मौजूद थे। उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। बीते चार दिनों में 1ा4 संक्रमितो को छुट्टी दे दिए जाने पर जिले में इस समय संक्रमितो की संख्या घटकर 15 हो गई है। इसमें एक वाराणसी रेफर है। इसके अलावा भदोही के 17 और सोनभद्र के पांच है।
विज्ञापन

जीआरपी समेत 62 का लिया गया सैंपल
मिर्जापुर। जिले से गुरुवार केे 62 लोगों सैंपल लिया गया। इसमें 51 जीआरपी के जवान, नौ आईसोलेशने में भर्ती पाजिटिव मरीज और दो मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आने वाले संदिग्ध है। जिसे से अब तक 1227 सैंपल लिया जा चुका है। गुरुवार को 65 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब तक 1026 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed