फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   4946 left the exam on the very first day

पहले ही दिन 4946 ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 25 Mar 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
4946 left the exam on the very first day
आर्य कन्या इंटर कालेज में यूपीबोर्ड की परीक्षा का सीटिंग व्यवस्था देखती छात्राएं। - फोटो : MIRZAPUR
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। उसे रेस्टीकेट कर दिया गया। वहीं सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा थी। जिसमें 35446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 32189 विद्यार्थी शामिल हुए और 3267 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा थी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा थी। इसमें 21251 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 19572 शामिल हुए। 1679 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता देवेंद्र सचान उड़ाका दल के साथ छानबे विकास खंड के गैपुरा स्थित रघुनाथ यादव इंटर कालेज पहुंचे तो वहां पर उन्होंने अनुचित साधनों का प्रयोग करते एक परीक्षार्थी को पकड़ा और रेस्टीकेट कर दिया। नगर के सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारी चक्रमण करते रहे। एएसजे इंटर कालेज में एडीएम शिवप्रताप शुक्ला ने परीक्षा संचालन का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र तिवारी ने उनको निरीक्षण कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज पहुंचे और परीक्षा का निरीक्षण किया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरा व वायस रिकार्डर की निगरानी में की जा रही है। वेबकास्टिंग के लिए महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस वर्ष जिले में 113 केंद्रों पर 63860 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मोबाइल की हुई जांच
मिर्जापुर। बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के साथ कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल परीक्षा कक्ष ले जाने की अनुमति नहीं होने पर उनकी जांच की गई। इस बार सभी को निर्देशित किया गया है कि कोई भी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। इसी तरह परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोकापी व साइबर कैफे को परीक्षा के समय बंद रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी उमड़े परीक्षार्थी
चुनार। नगर के पीडीएनडी इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र पर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के प्रथम दिन पंजीकृत 832 में 815 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज की केन्द्राध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि केन्द्र पर हाईस्कूल की परीक्षा में 285 छात्राएं पंजीकृत हैं। जिनमें तीन अनुपस्थित रही वहीं इंटर की परीक्षा में 248 छात्राओं में 245 उपस्थित रही। पीडीएनडी इंटर कालेज के केन्द्राध्यक्ष रामवृक्ष ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में 122 छात्र छात्राओं में तीन अनुपस्थित व इंटर की परीक्षा में 177 छात्र छात्राओं में आठ अनुपस्थित रहे। राजगढ़: न्याय पंचायत के 22 विद्यालयों में प्रश्न पत्र देर से पहुंचने के कारण लगभग 10 बजे से परीक्षाएं शुरू हुई।

प्रश्न पत्र देर से पहुंचने पर 10 बजे शुरू हुई परीक्षा
राजगढ़ न्याय पंचायत के कूड़ी, नदीहार, चौखड़ा, धनसीरिया,लूसा, राजगढ़, ददरा सहित कुल 22 विद्यालयों में प्रश्न पत्र देर से पहुंचने के कारण 10 बजे से परीक्षा शुरू की गई। हलिया। विकास खंड के यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से विद्यालय के गेट पर छात्र डट गये। गेट खुलते ही अनुक्रमांक खोजने मे जुट गए। आदिशक्ति इंटर कॉलेज में आठ कक्ष में कक्षा 10 के 363 बालक बालिकाओं के सापेक्ष 36 अनुपस्थित रहे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि भगवान सिंह इंटर कॉलेज के हाई स्कूल प्रथम पाली हिंदी की परीक्षा में 288 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 240 उपस्थित रहे 48 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे। जमालपुर । क्षेत्र में यूपी बोर्ड की प्रथम पाली की परीक्षा मे गुरुवार को मठना इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर 454 छात्रो मे से 428 छात्रों ने परीक्षा दी और 26 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed