{"_id":"66ba6ddfc053c0a3740ee494","slug":"45-sick-due-to-diarrhea-in-kudi-village-one-dead-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120525-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कुड़ी गांव में डायरिया से 45 बीमार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कुड़ी गांव में डायरिया से 45 बीमार, एक की मौत
विज्ञापन
राजगढ़। बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। हलिया, लालगंज, ड्रमंडगंज के बाद अब राजगढ़ ब्लॉक के गांवों में लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। राजगढ़ ब्लॉक के कुड़ी गांव में ही 45 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। डायरिया की चपेट में आने से रविवार को एक वृद्ध की जान चली गई। क्षेत्र में तीन दिन में दो लोगों की डायरिया की चपेट में आने से जान जा चुकी है।
लालगंज सीएचसी में रविवार को डायरिया पीड़ित 16 लोगों का इलाज किया गया। मंडलीय अस्पताल के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएचसी-पीएचसी में डायरिया के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। कुड़ी गांव में दूषित पानी पीने और बासी भोजन करने से 45 लोग डायरिया की चपेट में आ गए है। इनमें से 65 वर्षीय गजराज की रविवार की रात मौत हो गई। दो दिन पहले 23 वर्षीय प्रशांत की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गांव के रामअधीन, अखिलेश, नंदू, कन्हैया, शारदा, संजय, उपेंद्र, शिवनाथ, पंचम, संजय, रामनारायण, गौरी, संतोष, राम प्रसाद, राम लखन, मुन्नू प्रसाद, प्रेमनाथ, रामगुलाम, दीनानाथ, राजेंद्र सहित 45 लोग डायरिया की चपेट में हैं। तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जो इलाज के बाद ठीक हो गए। जानकारी होने पर राजगढ़ सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. पवन कश्यप ने निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। डॉ. एसके जैसल, धर्मेंद्र सिंह, सुरेश कुमार पांडेय की टीम ने गांव पहुंचकर डायरिया पीड़ित लोगों की जांच कर दवाएं दीं।
स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को हैंडपंप के आस-पास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने तथा पानी उबाल कर पीने के अलावा ताजा भोजन करने की सलाह दी। डॉ. एसके जैसल ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। डायरिया पीड़ित लोगों को दवाएं दी गई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। सीएचसी से अलग-अलग दो टीमें गांव में जाकर लोगों को दवाएं देकर पानी उबालकर पीने तथा ताजा भोजन करने की सलाह दे रही हैं। उधर, लालगंज सीएचसी रविवार को डायरिया पीड़ित 16 मरीज पहुंचे। उनमें से डायरिया पीड़ित चार मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। लालगंज सीएचसी में सोमवार को 250 से ज्यादा मरीज पहुंचे। बसेड़ा गांव निवासी उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में 40 वर्षीय रिंकी, 40 वर्षीय राशमी, 28 वर्षीय उषा, 22 वर्षीय आरती, 27 वर्षीय श्यामा, 12 वर्षीय आसिया, नौ वर्षीय युवराज, 40 वर्षीय सरोज, 2 वर्षीय खुशबू, 20 वर्षीय मीना, 60 वर्षीय छोटेलाल व 60 वर्षीय फुलवंती शामिल हैं। प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के धनावल गांव की छह वर्षीय ममता, बटौवा गांव की 25 वर्षीय जानकी, लालगंज के बसेड़ा की 60 वर्षीय राजकुमारी, रानी बारी गांव की 70 वर्षीय मुंगी देवी का सीएचसी में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ.सीएल वर्मा का कहना है कि उल्टी-दस्त से पीड़ित लोगों का इलाज करने के लिए सीएचसी की टीम लगाई गई है। अस्पताल में इलाज किए जाने के साथ ही गांव में भी टीम ने जाकर लोगों को साफ पानी के सेवन के बारे में बताया है।