फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   4447 vaccinated including 3253 youth

3253 युवा समेत 4447 को लगा टीका

Thu, 27 May 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
4447 vaccinated including 3253 youth
मिर्जापुर। जिले में शुरू हुए 18 प्लस टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार को जिले के बूथों पर टीका लगवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग पहुंचते रहे। सुबह के समय टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लगी और दोपहर बाद भीड़ कम हुई। मंडलीय अस्पताल के साथ अन्य स्थानों पर टीका लगाने पहुंचे लोगों ने पहले फार्म भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का वैरिफिकेशन कराया। इसके बाद टीकाकरण कक्ष टीका लगवाया। बृहस्पतिवार को कुल तीन हजार 253 युवाओं ने टीका लगवाया। इसके अलावा 45 प्लस में 1147 कोविशील्ड का प्रथम डोज, 32 द्वितीय डोज और कोवैक्सीन की 8 प्रथम डोज और 7 द्वितीय डोज का टीका लगा। कुल चार हजार 447 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में चील्ह पीएचसी में 146, गुरुसंडी पीएचसी में 221, विजयपुर में 228, पड़री पीएचसी में 93, कछवां पीएचसी में 286, सीखड़ पीएचसी में 278, जमालपुर पीएचसी में 344, चुनार में 408, लालगंज में 98, हलिया में 112, पटेहरा में 175, राजगढ़ में 166, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 700 को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा इन स्थानों पर 45 प्लस वालों को भी टीका लगा। इसमें चील्ह पीएचसी में 83 , गुरुसंडी पीएचसी में 37, विजयपुर में 103, पड़री पीएचसी में 71, कछवां पीएचसी में 115, सीखड़ पीएचसी में 75, जमालपुर पीएचसी में 54, चुनार में 208, लालगंज में 34, हलिया में 50, पटेहरा में 110, राजगढ़ में 120, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 87 को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्र पर पुलिस तैनात रही। टीकाकरण स्थल पर पहले फार्म लेकर उसे भरने के बाद वेरिफिकेशन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed