फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   42 lakhs sanctioned for repair of cremation ground

Mirzapur News: अंत्येष्टि स्थल की मरम्मत के लिए 42 लाख मंजूर

Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
42 lakhs sanctioned for repair of cremation ground
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र के बहरामगंज इलाके में स्थित अंत्येष्टि स्थल की मरम्मत व सुंदरीकरण के लिए शासन ने 42 लाख 62 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह के प्रयास से यह संभव हुआ।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने बताया कि इस काम के लिए शासन को 12 नवंबर को उनकी तरफ से पत्र लिखा गया था। जिसके क्रम में नगर विकास विभाग की तरफ से अंत्येष्टि स्थल की मरम्मत और सुंदरीकरण के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने बताया कि वर्ष 2022-23 व 2023-24 में चुनार विधानसभा क्षेत्र के सात प्रमुख मार्गों के मरम्मत के लिए शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग खंड दो को धनराशि भी दी गई। इसके बावजूद मार्गों पर मरम्मत का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में संपर्क मार्गों के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 12 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्गों की सूची तैयार करने में विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि जो मार्ग नवीनीकरण के योग्य नहीं हैं, उन्हें भी सूची में शामिल किया गया है, जबकि जिस मार्ग के नवीनीकरण की जरूरत है, उसे जान बूझकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता व पूर्व अधिशासी अभियंता पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर व पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed