फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जीआई पंजीयन में बलुआ पत्थर बना 11वां उत्पाद

जीआई पंजीयन में बलुआ पत्थर बना 11वां उत्पाद

Wed, 27 Mar 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
जीआई पंजीयन में बलुआ पत्थर बना 11वां उत्पाद
चुनार। तहसील क्षेत्र में पाए जाने वाले बलुआ पत्थर को बौद्धिक संपदा अधिकार में शामिल किए जाने से यह काशी क्षेत्र का 11वां जीआई पंजीकृत उत्पाद हो गया है। स्थानीय शिल्पियों में उम्मीद जगी है कि इससे इस प्राकृतिक उत्पाद को अब सही मायने में संरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

शिल्पियों को लग रहा है कि पहले की अपेक्षा उन्हें अब काम और दाम दोनों का लाभ बेहतर मिलेगा। यह बलुआ पत्थर जिले के चुनार तहसील क्षेत्र अंतर्गत शेरवा, धूरिया, जिगना, सोनपुर, सरिया बैरमपुर, समुदवा, जम्हवा जमती आदि स्थानों पर स्थित खदानों में भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इस बलुआ पत्थर से प्रतिमाएं, जाली, रोशनदान चौखट, रेलिंग इत्यादि को बनाया जाता है। इस बलुआ पत्थर की विशेषता यह है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी चमक बरकरार रहती है साथ ही इस पत्थर पर लगे दाग अन्य पत्थरों की अपेक्षा जल्दी छूटते हैं। क्षेत्र में मांग कम होने के कारण यहां के शिल्पियों को दूसरे प्रदेशों में जाकर मजबूरी में इसी बलुआ पत्थर पर नक्काशी आदि का कार्य कर अपना तथा परिवार का जीविकोपार्जन किसी तरह करना पड़ रहा है। इस बलुआ पत्थर का उपयोग विभिन्न जनपदों सहित देश प्रदेश में स्थित तमाम संग्रहालय, पार्कों और इमारतों में किया गया है। वर्तमान समय में इस बलुआ पत्थर का बेहतर लाभ दूसरे जनपदों सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों के बड़े कारोबारी ले रहे है लेकिन अब यहां का बलुआ पत्थर जीआई पंजीकृत उत्पाद होने से तहसील क्षेत्र और चुनार के शिल्पियों को एक नया आयाम मिलने की संभावना अति प्रबल हो गई है। जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री डा. रजनीकांत ने बताया कि अब इस उत्पाद पर मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली का कानूनी अधिकार है। अब यहां से निकलने वाले बलुआ पत्थर को चुनार बलुआ पत्थर कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed