फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

Wed, 05 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
मड़िहान (मिर्जापुर)। अब जिले के बच्चे स्मार्ट क्लासों में स्मार्ट लर्निंग करेंगे। इससे ना केवल उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार होगा बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता भी अच्छी होगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई का एक नवीन रूप अपनाते हुए बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को विकास खंड पटेहरा के ककरद गांव में स्थापित स्मार्ट क्लास के उद्घाटन किया। उन्होंने कहा इस शिक्षा पद्घति से क्षेत्र के बच्चे ना केवल शिक्षित होंगे बल्कि किसी भी बड़े शहर में मिलने वाली शिक्षा के स्तर को भी प्राप्त कर सकेेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बदलते परिवेश में शिक्षा में भी बदलाव आवश्यक है। व्यक्ति को अपने अधिकार को जानने व समाज के मुख्य धारा से जुड़ने के लिए शिक्षित होना होगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत जनपद के दो अति पिछड़े विकास खंड हलिया व पटेहरा का चयन किया गया है। चयनित हलिया के बारह व पटेहरा के चौदह गांव को एक समूह में जोड़ते हुए क्लस्टर योजना से जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत कुल 23 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा छह, सात व आठ को स्मार्ट क्लास बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमेें कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ककरद गांव में यह पहला स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें जिससे वे शिक्षा ग्रहण कर सकें, तभी योजना का उद्देश्य साकार होगा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से मिर्जापुर जनपद विकास के क्षेत्र में प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि जनपद में जल्द ही सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रयास की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण तिवारी, उपजिलाधिकारी सविता यादव, खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, एबीएसए राममिलन यादव, अशोक दुबे, ग्राम प्रधान सीताबी देवी, ग्राम विकास अधिकारी नसरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed