{"_id":"5bad1f2c867a557ec4199768","slug":"41538072364-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पिटाई से छात्र हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की पिटाई से छात्र हुआ घायल
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। क्षेत्र के श्री निवासधाम स्थित एक कालेज में गुरुवार को एक शिक्षक ने कक्षा नौ के एक छात्र की हुई पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। छात्र के पिता ने जिगना थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। छात्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में इलाज चल रहा है।
गौरा गांव निवासी पोड़ई कन्नौजिया का पुत्र सुधीर कुमार कालेज में कक्षा 9 का छात्र है। गुरुवार को सुधीर स्कूल गया था। आरोप है कि कक्ष में दूसरी घंटी लगी थी। हिंदी के शिक्षक कक्षा में आए तो बच्चे शोर कर रहे थे। इससे नाराज शिक्षक ने सुधीर की पिटाई की जिससे वह घायल हो गया। उसकी हालत खराब होता देख छात्रों की मदद से उसे घर भिजवा दिया गया। जानकारी होते ही परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि छात्र का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।