{"_id":"5b956d4b867a557ead23db9d","slug":"41536519499-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब ने मेधावी बच्चों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब ने मेधावी बच्चों का किया सम्मान
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को सम्मानित करते मनोज जायसवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन परिसर में शनिवार की शाम आयोजित सम्मान समारोह में रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से पिछले दिनों हुई जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान स्पर्धा में विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं का विकास होता है। क्लब के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। हमारा दायित्व बनता है कि हम उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देकर उनकी मंजिल तक पहुंचाने में उनकी मदद करें। क्लब सचिव अमित खंडेलवाल ने आभार जताया। संचालन विजय सिंघानिया ने किया। समारोह में माता प्रसाद जायसवाल, शिशिर अग्रवाल, ललित मोहन, गोपी मोहन, रत्न सिंह, परमजीत कौर, अलका, रंजना, मनीत आदि उपस्थित रहे।