{"_id":"5b0aedee4f1c1b986e8b5050","slug":"41527442926-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोल नंबर भरने के लिए ओएमआर सीट में महज 10 बाक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोल नंबर भरने के लिए ओएमआर सीट में महज 10 बाक्स
Updated Sun, 27 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट में त्रुटि के चलते अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा। ओएमआर शीट में अनुक्रमांक के लिए दस खाने बने थे जबकि अनुक्रमांक 11 अंकों का था। इसके चलते अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में कटिंग करनी पड़ी जिसको लेकर वे चिंतित हैं। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर रविवार को प्रात: 10 बजे से एक बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट में रोल नंबर लिखने के लिए 11 की बजाए महज 10 खाने देखकर परीक्षार्थी परेशान हो उठे। मामले की जानकारी कक्ष निरीक्षकों को दी। कक्ष निरीक्षकों ने बताया कि एक खाना छोड़कर शेष 10 अंक ओएमआर सीट पर अंकित करना है। हालांकि 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थी काफी परेशानी में नजर आए। राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी बद्री प्रसाद, ताड़केश्वर सिंह, दिलीप सिंह, राजेश्वर सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों ने कम खाने होने के संबंध में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिया। ऐसे में लगभग सभी परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक भरने में कटिंग और त्रुटि हुई है। उत्तर पुस्तिका में कटिंग के चलते परीक्षार्थी मूल्यांकन को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि इस बार उत्तर पुस्तिका में किसी प्रकार की कटिंग पर मूल्यांकन न करने की गाइडलाइन पहले ही जारी की गई थी।
जिलाविद्यालय निरीक्षक अवधकिशोर सिंह ने कहा कि ओएमआर शीट में अनुक्रमांक के लिए खाने कम होने तथा शुरू के एक अंक छोड़ते हुए 10 अंक भरवाने का निर्देश तैयारी बैठक में दिया गया था। साथ ही सभी केंद्रों पर ओएमआर शीट भरते समय परीक्षार्थियों को कक्ष निरीक्षकों ने जानकारी दी थी।
विज्ञापन
जिलाविद्यालय निरीक्षक अवधकिशोर सिंह ने कहा कि ओएमआर शीट में अनुक्रमांक के लिए खाने कम होने तथा शुरू के एक अंक छोड़ते हुए 10 अंक भरवाने का निर्देश तैयारी बैठक में दिया गया था। साथ ही सभी केंद्रों पर ओएमआर शीट भरते समय परीक्षार्थियों को कक्ष निरीक्षकों ने जानकारी दी थी।
विज्ञापन