{"_id":"5afdcc314f1c1bcf408b60b8","slug":"41526582321-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मोबाइल से बीएलओ बनाएंगे मतदाता कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मोबाइल से बीएलओ बनाएंगे मतदाता कार्ड
Updated Fri, 18 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। युवाओं को मतदाता बनने के लिए अब निर्वाचन कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। नए मतदाता बनाने के लिए नई रजिस्टर एप बनाई गई है। अब बीएलओ स्मार्ट फोन लेकर घर-घर जाएंगे और मतदाता पहचानपत्र के लिए ऑनलाइन फार्म भरकर मतदाता पहचान पत्र बनाएंगे।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता पहचान पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। बीएलओ को अब मैनुअली फार्म नहीं भरवाना होगा। न ही रजिस्टर में विवरण दर्ज करना होगा। बीएलओ अब स्मार्ट फोन पर निर्वाचन आयोग के रजिस्टर एप में ऑनलाइन मतदाता पहचान पत्र का फार्म भरेंगे। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं का पहचान पत्र बीएलओ बनाएंगे। बीएलओ मतदाता के घर पर जाकर बीएलओ रजिस्टर एप पर ही पूरी जानकारी ऑनलाइन भरेंगे। मोबाइल से फोटो खींचेंगे और संबंधित कागजात को अपलोड कर उसे अतिरिक्त सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की साइट पर भेजेंगे। इसके बाद तहसीलदार फार्म की जांच के लिए सुपरवाइजर को भेजेंगे। सुपरवाइजर की रिपोर्ट मिलने के बाद तहसीलदार अपनी रिपोर्ट सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भेज देंगे। इसके बाद मतदाता का पहचान पत्र जारी किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल रजिस्टर एप पर फार्म भरने से मतदाताओं और बीएलओ को सहूलियत होगी। बीएलओ ऑनलाइन भरे जा रहे फार्म को देखकर त्रुटियों को तत्काल दुरुस्त करा सकेंगे। इससे त्रुटिरहित मतदाता पहचान पत्र बन सकेगा।
एसडीएम सदर अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए अब बीएलओ मोबाइल के रजिस्टर एप में ऑनलाइन फार्म भरेंगे और फोटो खींच कर उसे और कागजात अपलोड करेंगे। इसके बाद मतदाता पहचानपत्र बन जाएगा। इससे समय की बचत होगी और कार्यों में पारदर्शिता आएगी। इसके लिए बीते दिनों कुछ कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया।