{"_id":"5ada2e014f1c1ba0098b59aa","slug":"41524248065-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों से लगातार कट रही बिजली से नगरवासियों को मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों से लगातार कट रही बिजली से नगरवासियों को मिली निजात
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पिछले 15 दिनों से पूरे दिन बिजली कटौती से परेशान चल रहे नगरवासियों को शनिवार की सुबह से निजात मिल जाएगी। 15 दिनों से लगातार पथरहिया से गांधीघाट तक पोल व तार बदलने का कार्य शुक्रवार की शाम समाप्त हो गया। सुबह से पीलीकोठी, रतनगंज और जंगीरोड समेत अन्य मोहल्ले के उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।
मिर्जापुर रीवा मार्ग पर सड़क निर्माण के चलते पिछले दो सप्ताह से पथरहिया से गांधी घांट तक बिजली के पोल हटाकर तारों को ऊंचा किया जा रहा था। सड़क निर्माण के बाद जमीन से लगभग साढ़े आठ मीटर तक तार ऊंचा किया गया है। विद्युत कटौती के दौरान पीलीकोठी, रतनगंज और जंगीरोड के करीब दो सौ मोहल्ले प्रभावित थे। शुक्रवार की शाम कार्य समाप्त होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
मिर्जापुर रीवा मार्ग पर आए दिन खराब हो रही सड़क को देखते हुए पथरहिया से गांधीघाट तक सीसी रोड बनाया जा रहा था। सड़क ऊंची होने के चलते किनारे से गुजरे बिजली के तार काफी नीचे आ गए थे। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग ने एनएचवाई को सड़क किनारे से बिजली के 20 पोल व तार को हटाकर ऊंचा करने के लिए लगभग साढ़े चार लाख रुपये का स्टीमेट बनाकर दिया। लेकिन एनएचवाई के अधिशासी अभियंता ने बिजली विभाग को पैसा नहीं दिया। बिजली विभाग ने बैंक से लोन लेकर कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय यदुनाथ राम ने कहा कि मिर्जापुर रीवा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण के चलते पथरहिया से गांधीघाट तक बिजली के पोल हटाकर तार ऊंचा किया जा रहा था। इसके चलते सुबह दस से शाम छह बजे तक बिजली कटौती की जा रही थी। शुक्रवार की शाम कार्य पूरा हो गया। शनिवार की सुबह से लोगों की पूर्व की भांति बिजली मिलने लगेगी।