{"_id":"5a91ae6d4f1c1b78028b650b","slug":"41519496813-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगुनी करने में लगी है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगुनी करने में लगी है सरकार
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पिपराडाड़ स्थित कृषि भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार केडी राजू ने शनिवार को कृषि कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार संकल्पित है। किसान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उसका लाभ उठाएं।
मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा कि रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद के प्रयोग के लिए कृषि विभाग किसानों को प्रेरित करे। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने जिले में कृषि, उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सिटी ब्लॉक के खुटहा गांव में चौपाल लगाकर किसानों से वार्ता की और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्प्रिंकलर सेट दिए जा रहे हैं। उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने खुटहा में स्थित गेहूं का निरीक्षण कराया। इस दौरान मत्स्य, सिंचाई विभाग (मीरजापुर नहर प्रखंड), मंडी समिति, सहकारिता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उद्यान, रेशम, पशुपालन एवं जिला प्रबंधक पीसीएफ के कार्यों की समीक्षा की। इसमें विभागीय कार्यों में समस्या एवं सुझाव पर चर्चा की गई और उनसे फीड बैक भी लिया गया। इस दौरान एसपी आशीष तिवारी, जेडीसी कृषि आरके यादव, सीवीओ आईएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति, जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र देव दूबे, डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला ने अपने विभागों के कार्यों के बारे में जानकारी दी।