{"_id":"5a90555f4f1c1bc83b8b8816","slug":"41519408479-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्करी के तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा तस्करी के तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस और स्वॉट की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात नौ बजे नरायनपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से एक क्विंटल तीन किलो गांजा, एक तमंचा और कारतूस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे ओडिसा से गांजा खरीद कर उसकी सप्लाई करने जौनपुर जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि अदलहाट पुलिस और स्वाट टीम गुरुवार की रात नरायनपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरप्रांतीय तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर वाराणसी से मिर्जापुर जाने वाले हैं। टीम ने नरायनपुर तिराहे पर घेराबंदी की और एक बोलेरो रुकने का इशारा किया। पुलिस को देेख बोलेरो चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बोलेरो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी कराई गई तो बोलेरो से 32 पैकेट में एक क्विंटल तीन किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्करों में कृपानाथ केशरी पुत्र शिवदास केशरी निवासी जमालपुर मिर्जापुर, हनुमान प्रसाद उर्फ राजकुमार पुत्र कृष्ण देव निवासी निरंजनप़ुर, खुटहन, जौनपुर और आजाद यादव पुत्र मूलचंद्र यादव निवासी सीके पशुपतेश्वर चौक, वाराणसी शामिल हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिसा से गांजा खरीद कर जौनपुर में सप्लाई करने ले जा रहे थे। एसपी ने बताया कि इसके पूर्व आरोपी गांजा की तस्करी कर चुके हैं। नौ फरवरी को इनके नौकर को बोलेरो से गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया था। उस बार वाहन की छत में गांजा छिपा कर रखा गया था। हैरत की बात यह है कि दोनों ही बार एक ही नंबर की दो गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।