फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सम्मानित हुए पालिकाध्यक्ष, राष्ट्रीय खिलाड़ी

सम्मानित हुए पालिकाध्यक्ष, राष्ट्रीय खिलाड़ी

Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सम्मानित हुए पालिकाध्यक्ष, राष्ट्रीय खिलाड़ी

विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के कटाई गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयनित भावी पटेल व मिर्जापुर के नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल का मंगलवार को समारोह पूर्वक क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया।अभिनंदन समारोह में वक्ताओं ने कहा की प्रदेश व देश में सुशासन का राज चल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों को दिया जा रहा आवास काफी लाभकारी साबित हो रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।लालगंज विकास खंड के कटाई गांव में पूर्व निर्धारित अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नव निर्वाचित नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकली प्रतिभा भावी सिंह ने अंडर 19 राष्ट्रीय महिला क्रकेट टीम में स्थान बना कर प्रदेश सहित क्षेत्र व कटार्ई गांव का नाम रोशन किया। कहा कि गांवों के विकास के प्रति प्रदेश सरकार ने सजग रहते हुए कई कल्याणकारी योजनाओ को संचालित किया है। जिससे गरीब सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि गुजरात का चुनाव विकास का चुनाव होने के कारण विपक्षी दलों की जातिवाद की राजनीति धराशायी हो गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य लालबहादुर सिंह ने कहा की प्रदेश सरकार भयमुक्त अपराध मुक्त सुशासन का राज कायम किया है। कार्यक्रम संयोजक जगदीश सिंह पटेल ने आगतो का स्वागत अंगबस्त्रम व अभिनंदन पत्र भेंट कर किया। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर दुबे ने किया।इस अवसर पर जगदीश पटेल , उत्तर मौर्य दिनेश तिवारी ,राजेन्द्र सिंह , राही बाबा ,शिवपूजन सिंहस,अनिल शुक्ला, सत्यदेव द्विवेदी लालमणि पांडेय विजय बहादुर सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed