{"_id":"59bd77e44f1c1b2d688b4ee7","slug":"41505589220-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गसपा ने अवैध खनन व भू-माफियाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गसपा ने अवैध खनन व भू-माफियाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। गरीब सामना पार्टी ने अवैध खनन रोकने, भू-माफियाओं पर लगाम कसने, छायाकार इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव की दुर्घटना में मौत होने पर परिजनों को 20 लाख मुआवजा देने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मांगों तत्काल प्रभाव पूरा करने की मांग की।
शनिवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गरीब सामना पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनवर अली सागर के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां लोगों ने नारेबाजी की। वक्ताओं ने राशन कार्ड को लिंक न करने वाले दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि त्रिकोण स्थल मार्ग गेरूआ तालाब पर अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा है। प्रशासन उस पर तत्काल रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि गेरूआ तालाब के पास वन विभाग की मिलीभगत से हरे वृक्षों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है। वृक्षों की कटाई से पर्यावरण के संतुलन पर प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन इन माफियाओं पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही विंध्य त्रिकोड़ स्थल मेला क्षेत्र में भू माफियाओं के द्वारा जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। जिसे तत्काल रोका जाय। प्रदर्शनकारियों ने एक माह पांच सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने की मांग की।साथ ही छायाकार इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव की दुर्घटना में मौत होने पर परिजनों को 20 लाख मुआवजा देने की भी मांग की। इस अवसर पर संजीदा बेगम, सुमन गुप्ता, जरीना बेगम, शकुंतला देवी, हिंगुराम, विनय कुमार, ध्रुव मिश्रा, इम्तियाज खां, गुलाम मुहम्मद आदि मौजूद थे।