फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   400 year old Ashtadhatu idol recovered, three accused arrested

Mirzapur News: 400 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
400 year old Ashtadhatu idol recovered, three accused arrested
मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने बरिगवां खरहटिया के पास से रविवार को बाइक सवार तीन युवकों को अष्टधातु की 400 वर्ष पुरानी वेणु गोपाल की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ है। मूर्ति दक्षिणी भारत के किसी मंदिर से चोरी की गई थी। मुख्य आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। एएसपी सिटी नितेश सिंह व सीओ चुनार मंजरी राव ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का सामान लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने बरगवां खरहटिया गांव के पास से बाइक सवार तीन युवकों अभिमन्नू उर्फ मन्नू निवासी बलुआ बजाहुर थाना चुनार, नागेंद्र कुमार निवासी बलुआ बजाहुर व रविंकांत उर्फ सोनू निवासी डुलहाडौल थान चुनार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उनके पास से अष्टधातु की वेणु गोपाल की मूर्ति बरामद हुई। इसका वजन 15 किलोग्राम है। कीमत एक करोड़ के करीब है। एएसपी सिटी नितेश सिंह के अनुसार, तीनों आरोपियों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है। इन्होंने अन्य साथियों के साथ अष्टधातु की मूर्ति दक्षिणी भारत के किसी मंदिर से चोरी की थी। पुलिस ने तीनों पर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इनका सरगना सुनील है। उसकी तलाश की जा रही है। उसी ने मूर्ति चोरी की है। उसे पकड़ने पर पता चलेगा कि मूर्ति किस मंदिर से चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां गई बांसुरी, कटी चोटी और एक अंगुली
मिर्जापुर। बरामद मूर्ति श्रीकृष्ण की है। दक्षिण भारत में वेणु गोपाल के रूप में उनकी पूजा होती है। मूर्ति बांसुरी बजाने की मुद्रा में है पर बांसुरी नहीं है। एक हाथ की सबसे छोटी अंगुली भी टूटी है। सिर कीर चोटी थी कटी है। इससे लगता है कि चोरी करने वाले ने बांसुरी निकाली है। इस दौरान एक अंगुली टूट गई है। पुलिस अंगुली, कटी चोटी और बांसुरी का पता लगाने में जुटी है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने पर पता चलेगा कि बाकी सामान कहां है।
विदेेशियों के संपर्क में मुख्य आरोपी सुनील
मिर्जापुर। मूर्ति चोरी करने का मुख्य आरोपी सुनील है। वह वाराणसी में ऑटो चलाता है। वह चोरी करने वाला गिरोह चलाता है।
गिरफ्तार अभिमन्नू, सुनील का भतीजा है। सुनील ने तीनों को मूर्ति दी थी। इसे घर पर पिता छोटेलाल को देने के लिए कहा था, लेकिन इससे पहले तीनों पकड़ लिए गए।

सुनील वाराणसी में मूर्ति किसी विदेशी को बेचने के लिए संपर्क में था। सुनील वाराणसी में किराये का मकान लेकर रहता है। ऑटो चलाते हुए वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करता और कराता है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील वाराणसी में रहकर ऑटो चलाता है। उसके रहने वाले स्थान पर दबिश दी गई, पर वह नहीं मिला।


दक्षिणी भारत की पुलिस से हो रहा संपर्क
मिर्जापुर। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि मूर्ति दक्षिणी भारत के किस मंदिर से चोरी हुई है। पुलिस दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से संपर्क कर पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed