{"_id":"5ed536e88ebc3e908d6050f7","slug":"40-report-negative-sample-taken-of-80-mirzapur-news-vns527783638","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 80 का लिया गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 की रिपोर्ट आई निगेटिव, 80 का लिया गया सैंपल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में इस समय कोरोना संक्रमित के 11 एक्टिव केस है। इसमें एक वाराणसी रेफर है। 10 का मिर्जापुर में इलाज चल रहा है। सोमवार को 40 रिपोर्ट आई। राहत की बात है कि सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके अलावा 80 लोगों का सैंपल लिया गया। जिले से अब तक 1426 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। अभी 197 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के पर विराम लगने से स्वास्थ्य महकमा तो राहत की सांस ले रहा है, जिले के लोग भी सकून में है।
जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ते-बढ़ते 34 तक पहुंच गई थी। 10 दिन पूर्व तक जिले में संक्रमितो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन दो से चार संक्रमित सामने आ रहे थे। पिछले एक सप्ताह में सिर्फ दो संक्रमित आए और 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सर्टिफिकेट देकर उनकी छुट्टी कर दी गई। जिले में अब तक 23 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। स्वस्थ होकर घर जाने वालों में तीन जमाती, 19 प्रवासी और एक देहात कोतवाली के खजुरी गांव की युवती थी। जिले में इस समय 11 एक्टिव केस है। इसमें एक वाराणसी रेफर है। सोमवार को 40 लोगों का सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आया।इसमें स्वास्थ्यकर्मी, क्वारंटीन में रह रहे लोग, फीवर डेस्क में आने वाले लोग है। इसके अलावा 80 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें पड़री शेल्टर होम, मंडलीय अस्पताल आदि स्थानों से सैंपल लिया गया। जिले में आइसोलेशन वार्ड में इस समय कोरोना संक्रमित 46 लोगों का उपचार चल रहा है। इसमें 10 मिर्जापुर, 30 भदोही और छह सोनभद्र के संक्रमित है।
...................
एक हाट स्पाट हुआ कम, अब आठ
मिर्जापुर। 21 दिन का समय बीतने के बाद सोमवार को एक और हाट स्पाट खत्म हो गया। आठ मई को कछवां में मुंबई से लौटने वाली महिला के संक्रमित मिलने के बाद कछवां हाट स्पाट बना था। महिला संक्रमित न आती तो जिला ग्रीन जोन घोषित हो जाता। 21 दिन बीतने के बाद दो दिन पूर्व कछवां हाट स्पाट मुक्त हुुआ था। सोमवार को चील्ह का सागरपुर गांव में संक्रमित के मिले 21 दिन बीतने के बाद उसे भी हाट स्पाट मुक्त कर दिया गया। इस समय जिले में आठ हाट स्पाट है।
विज्ञापन
......................
वृद्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कटका निवासी वृद्ध की उपचार के दौरान मौत होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। 60 वर्षीय वृद्ध की तीन दिन पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। मौत होने पर उसका सैंपल भेजा गया था। सोमवार को उसका सैंपल निगेटिव आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
......................
पाजिटिव 47 - मिर्जापुर के 11 (एक रेफर), भदोही के 30, सोनभद्र के छह।
क्वारंटीन किए गए-13 - ( लोहंदी शेल्टर होम में -13)