{"_id":"6a66663d694c49f02c027c76","slug":"39th-battalion-secures-first-place-at-every-range-in-the-carbine-shooting-competition-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-158181-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता के हर रेंज में 39वीं वाहिनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता के हर रेंज में 39वीं वाहिनी प्रथम
चुनार के बड़गवां फायरिंग रेंज पर निशाना लगाता जवान। स्रोत- पीएसी
Link Copied
बड़गवां फायरिंग रेंज चुनार में 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर में 53वीं अंतर-वाहिनी शूटिंग प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन
मिर्जापुर। पीएसी पूर्वी जोन की 53वीं अंतर-वाहिनी अलार्म एफिसिएन्सी रेस एवं रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को बड़गवां, चुनार स्थित फायरिंग रेंज में कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 39वीं वाहिनी प्रथम रही।
प्रतियोगिता में पीएसी की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पीएसी के विनय कुमार ने बताया कि कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता की पुरानी स्पर्धा में 39वीं वाहिनी पीएसी के सुनील कुमार प्रथम, अमरीश कुमार द्वितीय तथा 12वीं वाहिनी के कौशल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद कार्बाइन स्टैंडिंग शूटिंग प्रतियोगिता हुई। 100 गज वर्ग में 39वीं वाहिनी पीएसी के पंकज यादव प्रथम, पंकज कुमार द्वितीय और 36वीं वाहिनी पीएसी के बृजेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। 200 गज वर्ग में 39वीं वाहिनी पीएसी के हरिओम प्रथम, अमरीश द्वितीय और 37वीं वाहिनी पीएसी के अनूप चंद तीसरे स्थान पर रहे। 300 गज वर्ग में 39वीं वाहिनी पीएसी के संजय कुमार प्रथम, 42वीं वाहिनी पीएसी के धीरज कुमार द्वितीय और 20वीं वाहिनी पीएसी के सनी कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।