फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   37 flood posts will be built in the district

Mirzapur News: जिले में बनेंगी 37 बाढ़ चौकियां

Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
37 flood posts will be built in the district
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बरसात के मौसम में बाढ़ की स्थिति पैदा होने पर सूचनाओं के आदान-प्रदान, राहत कार्य के लिए बाढ़ चौकियों की स्थापना के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रबंधन व राहत आदि कार्यों के लिए शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप का गठन किया गया। तय किया गया कि जिले में बाढ़ की स्थिति पैदा होने पर 37 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

स्टीयरिंग ग्रुप में पुलिस अधीक्षक, जिला बाढ़ राहत अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता, जल निगम के अधिशासी अभियंता को सदस्य एवं अधिशासी अभियंता एवं समन्वय अधिकारी बाढ़ को सदस्य व सचिव नामित किया गया है। बैठक में जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा, बाढ़ निरोधक कार्यों पर जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति एवं पहुंचाने के बाबत साधन की व्यवस्था, क्षतिग्रस्त स्थलों पर मरम्मत कार्य, बाढ़ निरोधक कार्यों के लिए सुरक्षा के लिए जरूरी होने पर पीएसी, पुलिस, होमगार्ड द्वारा पेट्रोलिंग प्रबंध आदि मसलों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त स्थलों व आसपास बिजली का उचित प्रबंध करने, जलमग्न क्षेत्रों में वर्षा का पानी निकाले की समुचित व्यवस्था करने, राहत कार्यों से संबंधित अन्य सभी कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के अलावा उप जिलाधिकारी सदर व चुनार सहित अन्य अधिकारियों को जिला मुख्यालय और तहसील क्षेत्रों में 24 घंटे के लिए नियंत्रण कक्ष खोले जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से कार्य करना शुरू कर देंगे।उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों व पशुओं के अलावा फसलों का भी सर्वे कराने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि जिले में कुल 10 नदियां हैं। जिसमें मुख्य नदी गंगा है। अन्य नौ नदियां छोटी हैं। जनपद में बाढ़ से दो तहसीलों सदर एवं चुनार तथा विकास खंड सिटी कोन, छानबे, मझवां, सीखड़, पहाड़ी, जमालपुर व नरायनपुर के क्षेत्र प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05442-256552 एवं सिंचाई विभाग के फतहां कालोनी में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05442-252589 है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, तहसीलदार चुना व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed