फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   37 flood posts built in the district

Mirzapur News: जिले में बनाई गईं 37 बाढ़ चौकियां

Wed, 26 Jun 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
37 flood posts built in the district
मिर्जापुर। जिला प्रशासन ने बाढ़ से राहत के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के दो तहसील क्षेत्रों में कुल 37 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ से पहले और बाद पैदा होने वाली समस्याओं को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि वर्ष 2023 में जिले में बाढ़ का प्रभाव नहीं था। गंगा का अधिकतम जलस्तर 73.66 मीटर तक पहुंचा था, जबकि जिले में गंगा में खतरे का निशान 77.724 मीटर तथा चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर पर है।
विज्ञापन

बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए जिला स्तर पर फ्लड स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया जा चुका है। कमेटी के निर्देशानुसार जिले में 37 बाढ़ चौकियां खोली गई हैं। जिले की दो तहसीलों सदर और चुनार के तहत आने वाली 404 ग्राम पंचायतें बाढ़ से प्रभावित होती हैं। इनमें सदर तहसील की 220 और चुनार की 184 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से सदर में 14 और चुनार में 23 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इन बाढ़ चौकियों पर राहत संबंधी सभी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि जिले में कुल 10 नदियां हैं। इनमें मुख्य नदी गंगा है। अन्य नौ नदियां छोटी हैं। बाढ़ से जिले की दो तहसीलों सदर और चुनार के दायरे में आने वाले सिटी, कोन, छानबे, मझवां, सीखड़, पहाड़ी, जमालपुर तथा नरायनपुर विकास खंड के गांव प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि सदर तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05442-220188 और चुनार में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05442-222413 है। उधर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था के लिए 12 टावर लगाए जाएंगे। इसमें से सदर तहसील क्षेत्र में तीन और चुनार में नौ टावर लगाए जाएंगे। इसके लिए 7656000 रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अभी जिले में बारिश शुरू नहीं हुई है। बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed