फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   37 flood outposts made in the district for relief and rescue work

Mirzapur News: राहत और बचाव कार्य के लिए जिले में बनाई गईं 37 बाढ़ चौकियां

Sun, 18 Jun 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
37 flood outposts made in the district for relief and rescue work
मिर्जापुर। बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सदर व चुनार तहसील क्षेत्र में 37 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। शासन के निर्देशानुसार बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर शीघ्र ही इन बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ का बहुत अधिक असर नहीं होता है, लेकिन इन सदर व चुनार तहसील क्षेत्र के 404 ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से प्रभावित बाढ़ से प्रभावित होती हैं। इनमें सदर तहसील क्षेत्र की 220 और चुनार के 184 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके मद्देनजर सदर तहसील क्षेत्र में 14 और चुनार में 23 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। आम तौर पर जिले में अगस्त माह में बाढ़ की स्थिति पैदा होती है। इससे बचाव व राहत कार्य के लिए एक जून से 30 सितंबर तक बाढ़ चौकियों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रखा जाता है। सदर तहसील के छानबे, नगर, कोन, मझवां और पहाड़ी विकास खंड के गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। यहां बाढ़ का मुख्य कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि है, जबकि चुनार तहसील के सीखड़, नरायनपुर व जमालपुर विकास खंड के भी कई गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। यहां बाढ़ का कारण गंगा व जरगो नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही झोंका नाला के जलस्तर में वृद्धि होना भी है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2022 में सदर तहसील क्षेत्र में मात्र एक ही गांव बसही में बाढ़ के चलते आवागमन प्रभावित हुआ था, जबकि चुनार में इस तरह के बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 20 थी। पिछले साल सदर तहसील में आबादी व फसल प्रभावित गांवों की संख्या 13 थी। इसके अलावा 78 गांवों में बाढ़ से फसलें प्रभावित हुई थीं। इसी प्रकार चुनार में 10 गांवों की खेती प्रभावित हुई थी और 80 गांवों में फसल प्रभावित हुई थी। अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला ने बताया कि अगस्त माह में ही बाढ़ का प्रकोप होता है, लेकिन जिला प्रशासन एहतियात के तौर पर पूरे समय सतर्कता बरतता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed