{"_id":"57129f574f1c1b326e4a6fc2","slug":"35-animals-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमालपुर में 35 पशु अज्ञात बीमारी से मरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमालपुर में 35 पशु अज्ञात बीमारी से मरे
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर कस्बा में शनिवार को अज्ञात कारणों से 35 पशुओं के मरने का मामला प्रकाश में आया है। कुछ दिन पहले ही इन पशुओं को टीका लगाया गया था। पानी के अभाव में मरे पशुओं की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। पशु चिकित्सक का कहना है कि कुछ दिन पहले ही इन पशुओं को टीका लगाया गया था। अचानक आई बीमार एवं गर्मी के चलते पशु हाफाना शुरू कर दे रहे हैं। पानी के अभाव में भी वे दम तोड़ रहे हैं।
जमालपुर कस्बा निवासी सियाराम यादव की सात गाय, माया यादव की पांच बछिया, अमृतलाल यादव की सात गाय व दो बछिया, आलोक तिवारी की दो गाय एक बछिया, रामवृक्ष यादव की तीन गाय, लालचंद्र यादव की पांच बछिया व दो बछड़े की मौत हो गई।
वहीं पशुपालकों का कहना कि क्षेत्र में सूख्े की वजह से पशुओं को समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। पशुओं को पानी पिलाने के लिए एक स्थाने से दूसरे स्थान पर पलायन करना पड़ता है। पानी का एक मात्र साधन गढ़ई नदी है, जो सूख चुकी है। इससे पशुओं को पानी नहीं मिल पा रहा है। सब लोग विवश हैं। ग्रामीण अपने सामने पशुओं इस हाल में देख रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी भदावल अजय जायसवाल का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले पशुओं का टीकाकरण किया गया था लेकिन अचानक आई बीमार एवं गर्मी के चलते पशु हाफाना शुरू कर दे रहे हैं। पानी के अभाव में भी वे दम तोड़ रहे हैं। पशुओं को बचाना है तो पर्याप्त मात्रा में चारा व पानी की व्यवस्था करें। इसके अलावा उन्हेें धूप से भी बचाएं।