फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   347 houses are incomplete, answers sought from secretaries

Mirzapur News: 347 आवास अधूरे, सचिवों से मांगा जवाब

Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
347 houses are incomplete, answers sought from secretaries
लालगंज। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायतों के सचिवों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि 347 आवासों का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बैठक में समीक्षा की तो पता चला कि 11 सचिवों में केवल तीन सचिव पूजा गुप्ता, अजय शंकर और संजय पांडेय के कार्य संतोषजनक हैं। बाकी शेष आठ सचिवों के काम में लापरवाही सामने आई। इस पर उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी अधूरे आवासों का काम हर हाल में पूरा कराएं। इसके लिए सचिवों को समयबद्ध तरीके से काम करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में शिथिलता और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed