फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   34 thousand quintals of rice is dumped

34 हजार कुंतल चावल है डंप

Thu, 23 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 23 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
34 thousand quintals of rice is dumped
मड़िहान में मिल में रखा चावल।
एफसीआई गोदाम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते विकास खंड राजगढ़ के मिलों में लगभग सात करोड़ 58 लाख का 34 हजार 572 चावल डंप पड़ा है। एफसीआई द्वारा सीएमआर चावल का उठान नहीं कराने से मिलर परेशान है। मिलरों ने कहा कि चावल का उठान समय से नहीं किया गया तो चावल सड़कर खराब हो जाएगा। मिलरों ने अधिकारियों को पत्रक सौंपकर सीएमआर का उठान करने की मांग की। इस बारे में संभागीय खाद्य नियंत्रक अधिकारी गोदाम में जगह नहीं है, शासन को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन



क्षेत्र के मिलरों द्वारा खाद्य विभाग के सात करोड़ 58 लाख 52 हजार रुपये की लागत का तैयार लगभग 34 हजार 572 कुंतल चावल मिलो में डंप पड़ा है। आरएफसी विभाग द्वारा मिलरों को धान हालर करने के लिए दिया गया था, जिसके चावल को निर्धारित समय से जमा करने का निर्देश दिया गया था। मिलरों का दो-तीन ट्रक सीएमआर चावल लादकर महीनों से एफसीआई गोदाम पर खड़ा है, लेकिन विभाग द्वारा चावल को नहीं उतारा जा रहा है। मिलरों ने राईस मिलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आरएफसी को लिखित रूप में पत्र देकर सीएमआर चावल मिलों से मंगवाने की मांग की है। कहा कि यदि चावल नहीं मंगाया गया तो उसके खराब होने की जिम्मेदारी एफसीआई की होगी। बताया कि श्रीश इंडस्ट्रीज को 10 हजार कुंतल, जेपी राईस मिल को 10 हजार कुंतल, जवाहर इंडस्ट्रीज को 8 हजार कुंतल, कृष्णा इंडस्ट्रीज को  सात हजार कुंतल, मोहन राईस मिल को 51 सौ कुंतल, विजय एंड को 24 सौ कुंतल, स्टिस राईस मिल को 24 सौ कुंतल, जेबी राईस मिल को 47 सौ कुंतल सहित कुल सात करोड़ 58 लाख का सरकारी चावल मिलरों के पास डंप है, जिसका तत्काल उठान नही किया गया तो चावल खराव हो सकता है। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। 
विज्ञापन



संभागीय खाद्य नियंत्रक अधिकारी श्रीप्रकाश मिश्र का कहना है कि सीएमआर का चावल उठान कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। गोदाम में जगह नहीं होने के चलते चावल नहीं उठाया गया है। जगह होते ही चावल का उठान करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed