फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   33 new positives including Chief Development Officer, 13 discharged

मुख्य विकास अधिकारी समेत 33 नए पाजिटिव, 13 की छुट्टी

Sat, 12 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
33 new positives including Chief Development Officer, 13 discharged
मिर्जापुर। जिले में लगतार 75 वें दिन शनिवार को आठ महिला समेत 25 कोरोना पाजिटिव मिले। 13 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 33 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2051 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 27 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1678 है। एक्टिव केस 346 है। 44 लोग आईसोलेशन व 208 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना सर्विलांस अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बताया कि शनिवार को एक हजार 261 की रिपोर्ट आई है। इसमें 33 पाजिटिव आए है। पाजिटिव में 25 पुरुष और आठ महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में सीडीओ, पथरा दुसौधी से दो महिला, रजई लालगंज से एक पुरुष, जमुई मड़िहान से एक पुरुष, अचितपुर नरायनपुर से एक पुरुष, सिविल लाइन रमईपट्टी से एक पुरुष व एक महिला,जीएमआर वास्तु बिहार से चार पुरुष, श्रीपट्टी चील्ह से एक पुरुष,बरनवाल कालोनी सबरी से एक महिला, विसुनदासपुर से एक पुरुष, सब्जी महाल चुनार से एक पुरुष, डीबीएल चुनार से तीन पुरुष, भैंस कछवां से एक पुरुष, पथरहिया से एक पुरुष, जिगना पावर हाउस से एक पुरुष, बबुरा हलिया से एक पुरुष, चिलबिला से एक पुरुष, नीबी गहरवार से एक पुरुष, मड़गुड़ा हलिया से एक महिला, कलना दुबे से दो महिला, कुशहां से एक महिला है। 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें नौ पुरुष और चार महिला है। जिले में अब तक 83 हजार 789 सैंपल लिया जा चुका है। 81 हजार 215 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 574 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 47 हजार 286 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 130 हाट स्पाट है। इसमें 88 ग्रामीण और 42 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed