फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   32 registered, 21 donated blood

32 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 21 ने किया रक्तदान

Fri, 15 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
32 registered, 21 donated blood
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब की ओर से राजकीय रक्तकोष मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 22 लोगों ने पंजीकरण कराया। जिसमें से 14 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा कृष्णा ब्लड बैंक मिशन कंपाउंड मिर्जापुर में आयोजित शिविर में 10 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें से सात लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

डॉ. आरती सिंह ने रक्तदाताओं को रक्तदान से होने वाले लाभ की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नगर महामंत्री श्याम सिंह व पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रवि कसेरा द्वारा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मिर्जापुर ब्लड डोनर क्लब के सदस्यों द्वारा केक काटा गया। क्लब के संस्थापक कृष्णानंद हैहयवंशी ने 16वें रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर को सफल बनाने में जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता, कृष्ण कसेरा व ब्लड बैंक के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान करने वालों में संस्थापक कृष्णानंद, कार्यालय प्रभारी सौरभ सिंह, कोऑर्डिनेटर अभिषेक साहू व क्लब के अन्य सदस्यों में शुभम गिरी, मोहित कसेरा, बृजेश गुप्ता, रितेश कुमार, हिमांशु शेखर, अंकित वर्मा, प्रज्वल साहू, नितेश दुबे, सागर जायसवाल, रिंकू, ऋषभ कुमार वर्मा, आदित्य चौरसिया, अभय कसेरा, उत्कर्ष मिश्रा, विनय कुमार, सुधांशु गुप्ता, महेश गुप्ता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर जनसंपर्क प्रभारी आकाश सिंह, मोटीवेटर शशांक श्रीवास्तव, सह कार्यक्रम प्रभारी दीपक गुप्ता व उमा बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed