फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बूथ को उसी स्थान पर बनाए जाने की मांग

बूथ को उसी स्थान पर बनाए जाने की मांग

Wed, 27 Mar 2019 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बूथ को उसी स्थान पर बनाए जाने की मांग
लालगंज। विकास खंड लालगंज के कटाई गांव के प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी लालगंज को प्रार्थना पत्र देकर हटाए गए बूथ को उसी स्थान पर बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस जगह बूथ बनाया गया है, वहां पर बिजली और रैंप की व्यवस्था नहीं है। यहीं नहीं बूथ बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है। इसलिए मामले की नजाकत को समझते हुए बूथ को उसी स्थान पर बनाया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटाई गांव के लोगों ने प्रधान विजय बहादुर के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन सौंपा था कि प्राथमिक विद्यालय कटाई पूर्व के पोलिंग बूथ को यथा स्थिति रखा जाए। इसके बाबत तत्कालीन एसडीएम ने विधिवत आदेश भी दिए थे। इसके बाद बूथ को यथास्थिति नहीं बनाया गया। उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार प्राथमिक विद्यालय पूर्व में बूथ 206,207 होना चाहिए। इसके स्थान पर प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी कटाई में कर दिया गया है। जहां बिजली और रैंप की व्यवस्था नहीं है। ग्राम प्रधान विजय बहादुर सिंह ने कहा कि यह आदेश की अवहेलना है। इससे मतदाताओं में खिंनता है। मतदान बूथ यथास्थिति बनाने की मांग करने वालों में जगदीश सिंह, रविंद्र सिंह समेत मतदाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed