{"_id":"5c6315debdec220c2959e26a","slug":"31549997534-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को लगाई फटकार
हलिया। अदवा नदी पर बने पुल के दोनों तरफ गड्ढे में तब्दील सड़क व जल भराव देख एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को फटकार लगाई। उन्होंने तीन दिन के भीतर जल भराव दूर किए जाने के निर्देश दिए।
श्री कोल मंगलवार को क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि हलिया बाजार कके माता चौरा से हथेड़ा मार्ग तक सड़क गड्ढे में तब्दील होने पर हुए जल भराव के कारण राहगीर कीचड़ सनी सड़क से गुजरते समय गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कहा यदि ठीक न हुआ तो इस संबंध में पत्र के माध्यम से शासन तक आवाज पहुंचाई जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी हलिया दीनदयाल वर्मा को भी हलिया से माता चौराहा हथेड़ा संपर्क मार्ग तक ग्राम प्रधान द्वारा स्थानीय सड़क पर गिट्टी मोरंग डलवा कर गड्ढा मुक्त सड़क किए जाने के निर्देश दिए।