फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तीन ट्रेने निरस्त, दस जोड़ी तीन से दस घंटे तक विलंब

तीन ट्रेने निरस्त, दस जोड़ी तीन से दस घंटे तक विलंब

Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
तीन ट्रेने निरस्त, दस जोड़ी तीन से दस घंटे तक विलंब
मिर्जापुर। कोहरे के चलते हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेने निरस्त कर रही जबकि लगभग दस जोड़ी ट्रेनें तीन से 10 घंटे तक विलंब से चल रही थीं। ट्रेनों ने निरस्त एवं विलंब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हावड़ा से नई दिल्ली की ओर जाने वाली तूफान एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस एवं लालिकिला एक्सप्रेस कोहरे के चलते काफी विलंब से चल रही थी। घंटों लेट चल रही है इन ट्रेनों को समय से चलाने के लिए रेल प्रशासन ने शुक्रवार को निरस्त कर दिया। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस शाम तीन बजकर 23 मिनट से तीन घंटे से अधिक विलंब रही। इसी तरह कामाख्या एक्सप्रेस छह बजकर पांच मिनट से आठ घंटे देरी से आने की सूचना रही। मूरी एक्सप्रेस तीन घंटे, क्षिप्रा एक्सप्रेस एक घंटे 21 मिनट, कालका मेल डेढ़ घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, गोदिंया एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट, मुंबई मेल एक घंटे, महानंदा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी से आने की सूचना रही। वहीं अप की तरफ जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शाम के छह बजकर चौबीस मिनट से डेढ़ घंटे विलंब से आने की सूचना रही। भागलपुर एलटीटी सवा घंटा, ताप्ती गंगा पचास मिनट, गोरखपुर एलटीटी पच्चीस मिनट, नौतनवां पौने दो घंटे देरी चल रही थी। इसी प्रकार संघमित्रा, मगध एक्सप्रेस भी पांच घंटे विलंब थी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि कोहरे के चलने ट्रेने विलंब हो रही है। इधर कोहरा नहीं है लेकिन कानपुर के आगे कोहरा अधिक है। जिससे ट्रेनों के परिचालन में परेशानी हो रही है। यह समस्या फरवरी के बाद ही समाप्त हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed