फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एसडीएम ने अवैध खनन पर मारा छापा

एसडीएम ने अवैध खनन पर मारा छापा

Tue, 25 Dec 2018 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने अवैध खनन पर मारा छापा
विंध्याचल। थाना के महुआरी कला में लंबे समय से हो रहे खनन की जानकारी पर एसडीएम सदर आशुतोष दूबे एवं नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इसमेें महुआरी कला में करीब आधा दर्जन जगहों पर बिना लीज के खनन पाया गया। छापेमारी के दौरान मौके पर काम कर रहे मजदूर व उनके ठेकेदार भाग खड़े हुए। अवैध खनन की जांचकर संपूर्ण रिपोर्ट खान अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने से करीब 20 किलोमीटर दूर महुआरी कला पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। आए दिन अवैध खनन की सूचना मिलती है। इसी सूचना के आधार पर एसडीएम ने सोमवार को यहां छापा मारा। यहां भारी मात्रा में पटिया और बोल्डर बरामद हुआ। मौके पर एसपी सिटी और एसडीएम ने कार्रवाई की। बोल्डर पटिया सीज कर दिया। इस दौरान खनन माफिया भाग खड़े हुए। छापेमारी में मुख्य रूप से एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार, विंध्याचल थानाध्यक्ष, कछवां थानाध्यक्ष, गैपुरा चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed