{"_id":"5c212a42bdec2257043b7e08","slug":"31545677378-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण में कछवां नगर पंचायत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण में कछवां नगर पंचायत प्रथम
विज्ञापन
कछवां। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए तीसरे सर्वेक्षण में 100 वार्डों में से पांच वार्ड चुने जाने पर आदर्श नगर पंचायत में चेयरमैन ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाली। जुलूस में नगर पंचायत से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।
कछवां नगर पंचायत के दो वार्डों को स्वच्छ वार्डों के रूप में जिलेभर में प्रथम स्थान परेड वार्ड को ग्यारह लाख, पचास हजार रुपया व द्वितीय स्थान मगरवारी वार्ड को सात लाख पचास हजार रुपये दिए गए। नगर के स्वच्छ वार्ड के रूप में स्थान दिए जाने पर लोग खुशी से बाग-बाग हो रहे थे। सर्वेक्षण में सबसे चौंकाने वाला कार्य कछवां के परेड वार्ड ने किया। उसने पिछले सर्वेक्षण में हासिल अंक तालिका में सुधार करते हुए फास्टेस्ट मूवर सिटी के रूप में स्थान अर्जित किया। जबकि तीन वार्ड मिर्जापुर के है। कछवां नगर पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में पहले ही चुन लिया गया है। अब पच्चीस दिसंबर को प्रदेश में स्थान चुना जाना है। नगर चेयरमैन पनधारी कुमार यादव ने बताया कि कछवां नगर को प्रदेश में भी स्थान मिलेगा। चेयरमैन ने कहा कि सभी के सहयोग से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना ही हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
फोटो..