{"_id":"5c1a94ddbdec22569c67b66d","slug":"31545245917-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पदयात्रा करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पदयात्रा करेंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला इकाई की बैठक बुधवार को किशुन प्रसाद की गली स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और आगामी 22 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित पैदल यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनय कुमार उमर ने कहा कि आगामी 22 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी लखनऊ के ऐशबाग स्थित रामलीला ग्राउंड में जुटकर राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। पदयात्रा के बाद व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार शिक्षकों का राज्यसभा व विधान परिषद में कोटा तय है, उसी प्रकार पंजीकृत व्यापारियों का भी कोटा तय होना चाहिए। इनकम टैक्स, वस्तु व सेवा कर अधिकारियों के अनैतिक कार्यों की वजह से व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाने की मांग की। इस दौरान गुलाब नियरिया, मन्नू अग्रवाल, राकेश गुप्ता, नरेंद्र साहू, विशाल केशरी, उमाशंकर, चुन्नू प्रजापति, गोपाल गुप्ता, राजेश कुमार, राजेंद्र गुप्ता, रामबाबू कसेरा आदि मौजूद रहे।