{"_id":"5bcf6b1fbdec2269a92b5f50","slug":"31540320031-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरावल क्षेत्र में अब लहलहाएगी फसलें, किसानों में छाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरावल क्षेत्र में अब लहलहाएगी फसलें, किसानों में छाई खुशी
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। सिंचाई के पानी के लिए संघर्षरत विकास खंड हलिया के अति पिछड़े क्षेत्र कोरावल के दर्जनों गांवों में बाणसागर परियोजना का पानी के पहुंचने की उम्मीद जगी है। सुकतरवा से मुड़पेली पांच किलोमीटर बाणसागर के खंड पांच मेजा लिंक नहर से निकलने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी नहर बनकर तैयार हो गई है। दो किलोमीटर नहर पर कच्चा निर्माण चल रहा है।
नहर से कोरावल क्षेत्र के मुड़पेली, पिपरा, थोथा, उमरिया, खम्हरिया, कवलझर, गांव के हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। इस नहर के निर्माण से कोरावल क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांव के किसान पानी के अभाव में मोटी फसलें पैदा कर तक सिमटकर रह जाते थे। अब उनके खेतों में बाणसागर का पानी पहुंचने से वह धान व गेहूं की फसल तैयार कर सकेंगे। साथ ही खरीफ की फसल व सब्जियों की खेती कर सकेंगे। नहर के निकलने से क्षेत्रीय किसानों में खुशी है। दिनेश दूबे, मनीस्टर, राजेश, रमेश, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, विवेक सिंह सहित किसानों ने बाण सागर परियोजना से निकलने वाली नहर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कहा कि कोरावल के अति पिछडे़ क्षेत्र में बाणसागर के कारण जमीन सिंचित होगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता बाणसागर खंड-5 सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि नहर का निर्माण कार्य चल रहा है। दिसंबर तक नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
कोरावल क्षेत्र में अब लहलहाएगी फसल, किसानों में छाई खुशी