फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   श्री लोंहदी महावीर जी के दर्शन-पूजन को लगा तांता

श्री लोंहदी महावीर जी के दर्शन-पूजन को लगा तांता

Sun, 05 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
श्री लोंहदी महावीर जी के दर्शन-पूजन को लगा तांता
मिर्जापुर। सावन के दूसरे शनिवार को नगर में स्थित श्री लोंहदी महावीर जी के मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। दर्शन-पूजन का दौर भोर से शुरू होकर देर शाम तक अनवरत चलता रहा। मंदिर के बाहर माला-फूल, तुलसी पत्ता एवं प्रसाद लिए भक्त हनुमान जी के मंदिर पहुंचे जहां तरह-तरह के पुष्पों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। इस मौके पर घंटा-घड़ियाल, शंख एवं हनुमान जी के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। दर्शन-पूजन करने के बाद नर-नारी व बच्चे मंदिर परिसर में लगे मेले में भ्रमण कर आनंद उठाया। मेले में लगी तरह-तरह की दूकानों पर पहुंचकर लोगों ने अपने जरूरत की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। बच्चों ने खिलौना व गुब्बारा आदि खरीदा तथा छोटे झूले पर झूलकर मेले का लुत्फ उठाया। मेले में उमड़ी भक्तों की भीड़ को देखते हुए दूकानदार भी गदगद दिखाई दिए। सावन के दूसरे सोमवार को श्री लोंहदी महावीर मंदिर में देर शाम तक भजन-कीर्तन का भी दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed