फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   करेंट लगने से युवक की मौत

करेंट लगने से युवक की मौत

Sat, 08 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
करेंट लगने से युवक की मौत
रेवती। थाना क्षेत्र के नूरपुर रेखहां गांव में करेंट की चपेट में आने से एक युवक अचेत हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रेखहां गांव निवासी तुलसी यादव (32) पुत्र रामाधार यादव शनिवार को दोपहर में दरवाजे पर स्थित जामुन के पेड़ पर लोहे की सीढ़ी लगाकर जामुन खा रहा था। जामुन खाने के बाद जब सीढ़ी हटाने लगा तो अचानक बिजली के तार से सीढ़ी स्पर्श कर गई और वह करेंट के चपेट में आ गया। लोगों ने देखा तो किसी प्रकार तार से सीढ़ी को हटाने के बाद तुलसी को सीएचसी रेवती पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तुलसी को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed