{"_id":"5b50cf594f1c1b466d8b5c4e","slug":"31532022617-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम व अस्पताल में तैनात हो फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम व अस्पताल में तैनात हो फार्मासिस्ट
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मिर्जापुर फार्मासिस्ट फाउंडेशन की बैठक योगेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कचहरी परिसर में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पूरे पूर्वांचल में अवैध दवा का भंडारण चरम पर है। डिग्रीधारक चिकित्सक भी ड्रग और कास्मेटिक एक्ट 1945 और 1948 का धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रहे हैं जो कि जानलेवा है।
अप्रशिक्षत चिकित्सक लाखों रुपये की नारकोटिक्स और नशीली दवाओं का क्रय विक्रय प्रति वर्ष करते हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि पीपीआर 2015 को पूरे जिले में कड़ाई से लागू किया जाए। मीडिया प्रभारी गगन कुशवाहा ने कहा कि दवा फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही लेंगे नही तो उपभोक्ता सही दवाओं के उपयोग से वंचित हो जाएंगे। संरक्षक डा. संतोष यादव ने कहा कि जिले में नर्सिंग होम और अस्पताल में भी फार्मासिस्ट की उपस्थिति होनी चाहिए। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस फार्मासिस्ट की डिग्री पर हो, जिससे ड्रग और कास्मेटिक एक्ट का सुचारू रूप से पालन हो। इस दौरान सूर्य प्रकाश दुबे, गगन मौर्य, सूर्य प्रताप, संतोष यादव, श्याम नारायण, विनय पांडेय, अतुल पांडेय, प्रमुदित, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।