{"_id":"5b4a3d8a4f1c1b51748b4c94","slug":"31531592074-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जमालपुर। भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों को लोकविरोधी बताया। कहा कि भाजपा सरकार को किसान एवं मजदूर विरोधी है। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
इस दौरान रामकृत वियार ने कहा कि प्रत्येक लोगों के परिवार को आवास, शौचालय, विधवा ,दिव्यांग और वृद्धा पेंशन में धांधली हो रही है। काला धन लाने एवं जन धन खाते मे पंद्रह लाख रुपये नहीं आए। राशन और केरोसिन तेल में कटौती कर सरकार जन विरोधी नीतियों को उजागर कर दिया है। मनरेगा मजदूर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों का कर्जमाफी, जनपद में अवैध खनन के विरोध मे धरना-प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि सरकार में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार एवं अपराध का बोलबाला है। सरकार में बलात्कारी एवं लुटेरे को खुलेआम सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। भ्रष्टाचार एवं महंगाई ने किसानों कि कमर तोड़ दी है। इस मौके पर महंगी पासवान, नन्दलाल वियार, सतीश यादव, दिनेश वियार, लखेंदु प्रसाद, राधिका देवी, मुरारी प्रसाद, पारस सिंह इत्यादि लोग रहे।