फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गोदामों से कोटेदारों को हो रही खराब चावल की निकासी

गोदामों से कोटेदारों को हो रही खराब चावल की निकासी

Tue, 15 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गोदामों से कोटेदारों को हो रही खराब चावल की निकासी
मिर्जापुर। विपणन गोदामों से खराब और घटिया किस्म का चावल देने पर नाराजगी जताते हुए कोटेदारों ने सोमवार को चावल की निकासी कराने से इंकार कर दिया। इसको लेकर कोटेदारों ने सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान एआरओ रामशृंगार को पत्रक सौंप कर समस्या को दूर करने की मांग की। कोटेदारों ने कहा कि सड़ा चावल देने से कार्ड धारक नाराज हो रहे हैं और उसे नहीं ले रहे हैं। इससे चावल वितरण में परेशानी हो रही है। विपणन गोदाम से पिछले कुछ महीनों से घटिया अनाज की निकासी की जा रही है। इसको लेकर कोटेदारों में जबरदस्त नाराजगी है। इस महीने में जब विपणन गोदाम से खराब चावल की निकासी शुरू हुई तो कोटेदारों का धैर्य टूट गया। नाराज कोटेदारों ने चावल की निकासी करने से इनकार कर दिया। नाराज कोटेदार सोमवार को सदर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। कोटेदार उत्तरी देवरी की रीना देवी, पिपराडाड़ के रमाशंकर गुप्ता, समोगरा के सतीश कुमार, छितपुर के राधेश्याम, वीरपुर के रमेश, लच्छा देवी के माता प्रसाद ने एआरओ को पत्रक सौंपकर खराब चावल देने की शिकायत की। कोटेदारों ने बताया कि विपणन गोदाम पथरहिया से सिटी और नगर पालिका क्षेत्र तथा कोन ब्लॉक के मुजेहरा गोदाम से कोटेदारों को खराब चावल की निकासी करने की शिकायत मिली है। कहा कि राशनकार्ड धारक खराब चावल लेने से मना कर रहे हैं और कोटेदारों पर सवाल उठा रहे हैं। इसको लेकर आए दिन झड़प हो रही है। एआरओ रामश्रृंगार ने कहा कि कोटेेदारों ने वितरण के लिए गोदामों से खराब चावल की निकासी की शिकायत की है। मामले से जिला पूर्ति अधिकारी को अवगत कराया गया है। साथ ही कोटेदारों को अच्छा चावल देने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को पत्र भेजा गया है। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विपणन गोदामों से कोटेदारों को खराब चावल देने का मामला प्रकाश में आया है। विपणन गोदाम प्रभारी को कोटेदारों को अच्छा चावल देने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed