फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आंधी से बिजली पोल व तार टूटे, कई गांव की बिजल गुल

आंधी से बिजली पोल व तार टूटे, कई गांव की बिजल गुल

Sat, 31 Mar 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
आंधी से बिजली पोल व तार टूटे, कई गांव की बिजल गुल
मिर्जापुर। जिले भर में रात आठ बजे शुक्रवार को अचानक धूल भरी आंधी शुरू हो गई। अचानक मौसम में परिवर्तन से एक बार तो लोग घबरा गए। नगर के लोगों ने घर की छतों पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े जल्दी जल्दी समेटने लगे। वहीं ग्रामीण इलाकों में बिजली के पोल व तार टूटने से कई गांव के बिजली गुल हो गई तथा कच्चे मकानों के खपरैल टूट गए।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोगों के कपड़े तेज हवा में उड़ गए। धूल भरी आंधी चलने से कुछ ही देर में सड़कों पर सन्नटा पसर गया। सड़क के पटरियों पर खाने पीने की दुकान लगाने वाले अपने ठेले को ढकने लगे। आंधी के कारण बिजली गुम होने के बाद लोग घरों में रहना ही मुनासिब समझा। ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार खेतों में कटाई के बाद बोज बांधकर रखे गए उड़ गए, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गए। वहीं कच्चे मकान के खपरैल टूटकर गिर गए। आम के पेड़ में बौर व आम झड़ गए। खलिहान में रखा भूसा भी उड़ गए। सोनगढ़ा के नरेंद्र प्रसाद, अमृतलाल, शिवबहादुर सिंह, माधोलाल, मोतीलाल, नरेश, राधेश्याम, कपूरचंद्र आदि किसानों को काफी नुकसान उठानी पड़ी। कछवां संवाददाता के अनुसार बेलरिया हनुमान मंदिर के पास पेड़ गिरने से बिजली का तार व पोल टूटकर गिर पड़ा। वहीं महामल पुर गांव में आम का डाल टूटकर गिरने से बिजी का पोल टूट गया, जिससे लगभग 28 गांव के बिजली प्रभावित हुई है। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय पर लगा तीन रंगों वाली प्लेट आंधी में उड़ गया। विंध्याचल संवाददाता के अनुसार तेज आंधी के चलते शार्ट सर्किट होने से ओझला पुल के नीचे आग पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, मौके पर दमकल कर्मचारियों ने पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के बबुरा कला गांव स्थित बगीचे में लगी आग की चिंगारी से लगभग दो सौ बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed