फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गरीब व असहायों की सेवा पुनीत कार्य: राजीव बनकटा

गरीब व असहायों की सेवा पुनीत कार्य: राजीव बनकटा

Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
गरीब व असहायों की सेवा पुनीत कार्य: राजीव बनकटा

विज्ञापन
जिगना। बिहसड़ा बाजार स्थित रामलीला भवन पर पन्ना देवी भगवान दास ग्रामीण सेवा संस्था द्वारा 15 सौ गरीब असहाय दिव्यांगजनों को कंबल वितरण संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा ने किया। उनके साथ प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या, क्षेत्र प्रमुख अवधराज सिंह, राजेश नारायण तिवारी, प्रो. रमेश चंद्र ओझा, जिला समन्वयक विनोद कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे ने भी कंबल वितरित किया। संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा ने कहा कि गरीबों का सेवा करना महान कार्य है, समर्थ लोगों को इस तरह का आयोजन करना चाहिए। ठंड के मौसम में गर्म वस्त्र देना अच्छी पहल है। आयोजक विकास में भी रुचि ले रहे हैं। राजेश नारायण तिवारी ने.कहा कि बलराम जायसवाल द्वारा प्रति वर्ष गरीबों की सेवा किया जाता है, जो सहराहनीय है, यह उत्कृष्ट कार्य है। संस्था के प्रबंधक बलराम जायसवाल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि हर वर्ष बलराम जायसवाल द्वारा व्यक्तिगत तौर पर कंबल वितरण किया जाता है। अध्यक्षता डा. रमेशचंद ओझा व संचालन विजय पांडेय व राणा प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर गोपाल जी पांडेय, भान सिंह, दया राम तिवारी, आनंद मोहन मिश्र, अभय राज यादव, राम गोपाल द्विवेदी, गुरु प्रसाद मिश्र, राम नरेश पाठक, व्यास शुक्ल, वीरभान सिंह, विनोद पांडेय, रमाकांत सिंह पटेल, गोपाल दास जायसवाल मनमोहन जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed