फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निकाय चुनाव को प्रत्याशियों ने झोकी ताकत

निकाय चुनाव को प्रत्याशियों ने झोकी ताकत

Sun, 26 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव को प्रत्याशियों ने झोकी ताकत

विज्ञापन
मिर्जापुर। निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दिया है। घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। एक दिन में चार से पांच वार्डों का भ्रमण अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कर रहे हैं। पर्चों की राजनीति चरम पर पहुंची। अपने पक्ष में विरोधियों की कमजोरी और कमियों को भी बताने से नही चूक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मतदाता भी जनसंपर्क के लिए पहुंच रहे प्रत्याशियों को ही वोट देने का आश्वासन दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी अशोक कुमार केशवानी ने कई वार्डों में पदाधिकारियों संग बैठक कर चुनाव की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सपा ही नगर का विकास करा सकती है। जनता की मूलभूत समस्याओं का निराकरण होगा। इस दौरान मुन्नी यादव, शिवशंकर यादव, अशोक यादव, जवाहर मौर्य, देवी प्रसाद चौधरी, लल्लू शुक्ला, लक्ष्मण उमर, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, अभय यादव ने अपने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की शनिवार को पूर्व विधायक भगवती चौधरी की अध्यक्षता में बरियाघाट, सुंदरघाट, बसनही बाजार, घंटाघर, त्रिमोहानी, तिवरानी टोला, पसरहट्टा, धुंधीकटरा, फतहा, गुड्हट्टी आदि स्थानों पर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि नगर निकाय में कांग्रेस ही परिवर्तन और विकास कर सकती है। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर माता प्रसाद दूबे को विजयी बनाएं। इस दौरान दीपचंद्र जैन, राजेश नारायण तिवारी, अंजनी नंदन पांडेय, शत्रुघ्न केसरी, विजय सिंह, सोनावर खां, छोटे खां, मुशीर आलम, राजधर दूबे, कमलेश दूबे, राजेश यादव, राजेंद्र शुक्ला, अशोक गुप्ता, मनीष दूबे, जनार्दन रस्तोगी, नफीसुल, इश्तियाक अंसारी, गोवर्धन गुप्ता, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत कछवां में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेंद्र कुमार गुप्ता के पक्ष में जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने ब्रहमणान, पीरखां, क्रिश्चियन हास्पिटल चौराहा, दर्जियान वार्ड, तेगबहादुर वार्ड में बैठक की। इस दौरान अजय उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा, शारदा उपाध्याय, आनंद गुप्ता, अजय सेठ, इब्राहिम, मुख्तार अंसारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी भी नगर निकाय चुनाव में जुटी हुई है। प्रत्याशी शैलेंद्र बहादुर सिंह की जीत के लिए नगर के इमामबाड़ा, भरुहना, रामबाग, संकट मोचन, लोहिया तालाब में बैठक हुई। एमएलसी विनीत सिंह ने कहा कि बसपा के शासन काल में ही विकास हुआ है। बसपा ही नगर का चतुर्दिक विकास करा सकती है। इस दौरान परवेज खान, जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, गुड्डू राम, हंसराम सोनकर, होनी भाई, आसिफ अली, सुरेंद्र मौर्य, विजय सोनकर, राजाराम भारती, मुन्ना लाल गौतम, विजय कक्का आदि मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज जायसवाल के समर्थन में बैठक करके तैयारियों को अंतिम रुप दिया। शनिवार को रुखड़घाट, त्रिमोहानी, वासलीगंज में प्रत्याशी मनोज जायसवाल के समर्थन में बैठक की गई। मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने कहा कि भाजपा ही पालिका का विकास कर सकती है। कार्यकर्ता लोगों को पार्टी की नीतियां और उपलब्धियां बताएं। इस दौरान श्यामसुंदर केसरी, विकेश्वर प्रताप सिंह, संजय यादव, आशुकांत चुनाहे, दिनेश तिवारी, विद्याधर तिवारी, स्वामीनाथ सिंह, विनोद मौर्य, गौरव उमर, रवि पाठक, अनुरूद्घ तिवारी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। नगर पंचायत कछवां में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगरवारी वार्ड, पीरखां वार्ड, थाना वार्ड, शंकरपुर वार्ड, तेजबहादुर वार्ड में भ्रमण किया। कहा कि पार्टी ही जनता का हित कर सकती है। प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को विजयी बनाएं। इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, दीपक उपाध्याय, पृथ्वी तिवारी, सचिन तिवारी, धर्मेंद्र सरोज, भानू सिंह, मटुक मधुर, शेखर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed