{"_id":"59e10d6f4f1c1b71548b7215","slug":"31507921263-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में उजागर हुई बिजली, शौचालय की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में उजागर हुई बिजली, शौचालय की समस्या
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इकाई द्वारा जन समस्याओं के निराकरण के लिए पट्टीकला स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में शुक्रवार की दोपहर समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।जिसमें मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित जनपद के जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सीएमओ डा.उमेश यादव ने मौजूद रहकर जन समस्याओं को गंभीरता से सुना व त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया । इस दौरान कुल 120 प्रार्थना पत्र पड़े । जिसमें मुख्यत: शौचालय, विधवा, वृद्धा ,विकलांग पेंशन, राशन कार्ड व कोटेदारों द्वारा उपभोक्ताओं को राशन नहीं दिये जाने की समस्या रही ।समाधान दिवस में सिक्कों को बैंक द्वारा नहीं लिये जाने की शिकायत भी प्रमुखता से उठी। इसके अतिरिक्त नगर के विभिन्न वार्डों में विद्युतीकरण संबंधित समस्या मसलन विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर लगाये जाने व विद्युत बिलों के अनियमितता में सुधार की मांग भी नागरिकों द्वारा किया गया जिसके बावत जिलाधिकारी ने मौके पर ही नगर के मिश्र पोखरा व पट्टीकला मुहल्ले में विद्युतीकरण का त्वरित निर्देश दिया साथ ही नगर के दो कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत रणविजय सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी तहसीलदार सुरेंद्र बहादुर सिंह,एडिओ अमीर राम, जेई अमरेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीओ विद्युत सुनील गुप्ता, एबीएसए प्रदीप मिश्रा, मडिहान प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी महेंद्र सिंह विनोद पटेल जयकिशन जायसवाल,अंजनी जायसवाल,अरविन्द त्रिपाठी , विनोद सोनकर, पारस अग्रहरि, कृष्णा तिवारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।