फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रधानों ने बीडीओ व जेई के खिलाफ खोला मोर्चा

प्रधानों ने बीडीओ व जेई के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 14 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने बीडीओ व जेई के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्राम प्रधान संघ सीखड़ के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे को प्रार्थना पत्र देकर बीडीओ एवं जेई एमआई द्वारा किए जा रहे प्रधानों के शोषण को बंद कराने की मांग की। आरोप लगाया कि बीडीओ एवं जेई एमएमआई मिलीभगत कर विकास कार्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। यहीं नहीं कमीशन नहीं देने पर कार्य में बाधा पहुंचाने की चेतावनी दे रहे हैं। इससे ब्लॉक के प्रधान परेशान हो गए हैं। उन्होंने डीएम से पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

अध्यक्ष पारसनाथ सिंह ने बताया कि ब्लॉक में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में इन दोनों अधिकारियों को कमीशन चाहिए। इसके अलावा जेई आरईएस के रहते जेई एमएमआई द्वारा कार्य किया जा रहा है। बताया कि लालपुर के प्रधान से मनरेगा द्वारा समतलीकरण के कार्य में खंड विकास अधिकारी द्वारा भारी धनराशि का दोहन किया गया है। अब प्रधान द्वारा विकास कार्यों में सुविधा शुल्क नहीं दिए जाने की बात कहने पर उनको बर्बाद करने की बात कही जा रही है। इस दौरान सुनीता देवी, निर्मला, शिव बहादुर सिंह, गीता देवी, ममता सिंह, अरविंद सिंह, नीलम देवी, सुलजना देवी, रंजना देवी, रूपेश कुमार, अनीता देवी, सूरज कुमार सिंह, साधना मिश्रा, सुभाष द्विवेदी, आरती सिंह, रामराज, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed