{"_id":"59b04e984f1c1bf47f8b4765","slug":"31504726680-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यो की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यो की हो जांच
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। ग्राम पंचायत ओड़ी के ग्रामीणों द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को प्रर्दशन किया। ग्राम प्रधान द्वारा कराये गए कार्यों की जांच कराने की मांग किया है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार के गांव में ग्राम प्रधान द्वारा भारी पैमाने गड़बड़ी किया जा रहा है तो अन्य गांवों का क्या हाल होगा। शुचिता एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा के सरकार में साफ सुथरी छवि के नेता स्वतन्त्र देव सिंह के गांव में ग्राम प्रधान द्वारा भ्रष्टचार एवं धांधली बरती जा रही है।
ग्रामीण जोगेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत के एक तालाब को पाट कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। प्रधान द्वारा गांव के दूसरे तालाब को भी हथियाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से शासनादेश का उल्लंघन करते हुऐ प्रधान द्वारा गुपचुप तरीके से अपने लोगों को तालाब आवंटित कराने का षड्यंत्र किया जा रहा है। गांव के सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दूकान को अपने लोगों के नाम पर लेकर स्वयं संचालित किया जाता है, जिसमें भारी पैमाने पर अनाज वितरण में अनियमितता बरती जाती है। वहीं प्रधानमंत्री आवास देने के नाम पर लाभार्थियों से 20 से 25 हजार रुपये तक वसूल किया जा रहा है। मनरेगा का जॉबकार्ड अमीरों का बनाया गया है। ग्राम प्रधान द्वारा जिसके पास सात एकड़ से ज्यादा जमीन है, उसका मनरेगा का जॉबकार्ड बनाया गया है। राज्य वित्त व चौदहवॉं वित्त के पैसों में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। इस मौके पर पिंटू सिंह, काशी सिंह, जोगेन्द्र सिंह, संजय सिंह, राजन सिंह, निसार अहमद, महेन्द्र सिंह, टनमन इत्यादि लोग रहे।