{"_id":"59724e774f1c1b18758b45a3","slug":"31500663415-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधे पर कांवर रख शिवद्वार को निकले कांवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंधे पर कांवर रख शिवद्वार को निकले कांवरिया
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने को शुक्रवार को कांवरियों का समूह नगर के बरियाघाट पर कांवर में गंगा जल भरने पहुंचा। सुबह से ही बारिश में भीगते हुए कांवरिया गंगा घाट पहुंचे, जहां थोड़ी देर विश्राम व नाश्ता करने के बाद बरियाघाट मार्ग पर सजी दूकानों से कांवर सजाने के सामानों सहित पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। गंगा स्नान करने के बाद कांवर का पूजन-अर्चन किया गया। तत्श्चात कांवर को कंधे पर रख कांवरिया बोल-बम का जयघोष करते शिवद्वार को रवाना हुए।
नगर का बरियाघाट शुक्रवार की सुबह से ही बोल बम के जयकारे से शिवमय हो रहा था। दूरदराज से बड़ी संख्या में गेरुआ वस्त्र धारण कर कांवरियों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। कांवरियों की समूह में महिलाओं सहित बच्चे भी शामिल रहे, जो बोल-बम का जयघोष करते हुए शिवद्वार के लिए रवाना हुए। गंगा घाट पहुंचने पर कुछ देर विश्राम करने के बाद कांवरियों के जत्थे ने गंगा स्नान करने के बाद कांवर व तट पर स्थित शिवालयों में विधिवत पूजन-अर्चन किया। गेरुआ वस्त्र धारण कर कांवरियों के जत्थे का शिव भक्ति के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। शिवद्वार रवाना होने के पूर्व कांवरियों ने बरियाघाट मार्ग किनारे सजी अस्थाई दूकानों से पूजन संबंधित वस्तुओं सहित आकर्षक कांवर को भी खरीदा, वहीं कुछ कांवरिया अपने पुराने कांवर को ही तरह-तरह की वस्तुओं से सजाने में लगे रहे। पैरे में महावर एवं कंधे पर कांवर लिए बरियाघाट पहुंचे कांवरियों ने शिवद्वार रवाना होने के पूर्व नाश्ता-पानी करने के बाद कुछ देर विश्राम करने के उपरांत गंगा स्नान कर कांवर का विधिवत पूजन-अर्चन भी किया। तत्पश्चात बोल-बम का जयघोष करते कांवरियों की टोली शिवद्वार के लिए प्रस्थान की। गंगा घाट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन