फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   315 dilapidated school buildings will be rebuilt

Mirzapur News: नए सिरे से बनाए जाएंगे 315 जर्जर विद्यालय भवन

Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
315 dilapidated school buildings will be rebuilt
मिर्जापुर। जिले में चिह्नित 327 में 315 परिषदीय विद्यालयों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद इनके ध्वस्तीकरण का काम शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 1806 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से शासन के निर्देश पर सर्वे कराकर 327 परिषदीय विद्यालय के भवनों को जर्जर चिन्हित किया गया है। इन जर्जर भवनों का ध्वस्त कर उनकी जगह नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। इन 327 स्कूल भवनों में से 12 भवनों को मरम्मत कराकर ही ठीक करा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य 315 विद्यालय भवनों को पूरी तरह ध्वस्त कर निर्माण कराया जाएगा। इनमें से प्रति प्राथमिक विद्यालय 1514000 रुपये की धनराशि स्वीकृत है। इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए 2800000 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन 315 परिषदीय विद्यालयों में से 69 पूर्व माध्यमिक विद्यालय व 258 प्राथमिक विद्यालय चिन्हित हैं। इन सभी चिन्हित विद्यालयों में ध्वस्तीकरण का काम फिलहाल शुरू कर दिया गया है। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि इन विद्यालयों के ध्वस्तीकरण के बाद निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदा सहित बनेंगे तीन कक्ष
मिर्जापुर। विद्यालय के भवनों में एक बरामदा, दो कक्ष व एक प्रधानाध्यापक का कक्ष बनवाया जाएगा। इससे बच्चों के पठन पाठन में कोई परेशानी नहीं होगी। डीसी निर्माण अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय ग्रीष्मावकाश शुरु हो गया है। इसलिए कार्य में शीघ्र ही प्रगति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed