{"_id":"594039634f1c1ba40a8b4736","slug":"31497381219-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में सभासद को बारातियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में सभासद को बारातियों ने पीटा
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पठान पट्टी गांव में आई एक बारात में शामिल होने आए पुरानी दशमी के सभासद की बारातियों ने ही सोमवार की देर रात पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि डीजे बंद करानेे को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद सभासद ने कोतवाली पहुंच कर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्घ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी मोहल्ला से अशोक कुमार के भाई की बारात देहात कोतवाली क्षेत्र के पठान पट्टी गांव में गई थी। जिसमें शामिल होने पुरानी दशमी का सभासद लवकुश प्रजापति भी गया था। आरोप है देर रात डांस के दौरान लवकुश डीजे बंद कराने पहुंचा तो कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया। मामला बढ़ने पर सभासद की पिटाई करने लगे। बारातियों के बीच हो रही मारपीट की खबर लगते ही बारात में हड़कंप गया। शोरगुल होने पर अन्य लोगों ने मामले को शांत कराया। घटना के बाद सभासद कोतवाली में पहुंचा और दो नामजद मनोज कुमार व मुकेश समेत चार के खिलाफ तहरीर दी।
ॅ