{"_id":"593ee0661126f4a4628b45e2","slug":"31497292902-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिषद में चल रहा क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका परिषद में चल रहा क्रमिक अनशन
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। सफाई कर्मचारी विनियमितीकरण की मांग पर अड़े हुए हैं। चौथे दिन भी मांगों के पूरा होने की बजाए आश्वासन से कर्मचारियों में आक्रोश दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। चौथे दिन राजन, राधा और हुस्न बानों ने क्रमिक अनशन किया। क्रमिक अनशन के चौथे दिन राज्य कर्मचारी संयुुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मोहनलाल यादव, जगदीश प्रसाद खरवार, बबलू खान, लव कुमार यादव आदि ने भी समर्थन दिया।
नगर अध्यक्ष आशीष कुमार सुदर्शन ने कहा कि नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारी मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में नौ जून से लगातार क्रमिक अनशन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सन 1996 से 2001 तक सभी संविदा वर्क चार्ज सफाई कर्मचारियों को विनियमितीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारी शासनादेेश के अनुसार सातवां वेतनमान और साप्ताहिक अवकाश देने की मांग कर रहे हैं। स्थायी सफाई कर्मचारियों को शिक्षा के आधार पर पदोन्नत किया जाए। वर्क चार्ज संविदा केे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन तत्काल दिया जाए।
विज्ञापन