फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30 doctors and 60 health workers found absent in inspection

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 30 डाक्टर एवं 60 स्वास्थकर्मी

Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
30 doctors and 60 health workers found absent in inspection
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसंडी का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही 16 अन्य प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने किया। इन सभी जगहों पर 30 डाक्टर व 60 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्टी देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र गुरसण्डी में वैक्सीनेशन रूम में उपस्थित नर्स से वैक्सीन के बारे मे जानकारी ली तथा वैक्सीन लगवाने हेतु कतारबद्ध खडे़ व्यक्तियो को वैक्सीन के लाभ एवं महत्व को बताते हुये उनको जागरूक किया। प्रयोगशाला कक्ष एवं शौचालय कक्ष में गंदगी को देखकर कड़ी फटकार लगाते हुये सफाई कराने का निर्देश दिया। कोविड-19 जॉच के लिए एंटीजन टेस्ट एव आरटीपीसीआर टेस्ट में प्रगति लाने को कहा। दवा वितरण कक्ष में उपलब्ध दवाईयों को चेक किया। साथ ही आवश्यक दवाओ को समाप्त होने से तीन चार दिन पहले ही मंगा लेने के लिये कहा जिससे मरीजो को दवाये समय पर मिलती रहे। मौके पर अधिकांश डाक्टरों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही उपस्थिति पंजिका की जॉच करते हुये अनुपस्थित पाये गये डाक्टर/कर्मचारियो को वेतन रोकने एवं प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। 17 प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो के निरीक्षण मे लगभग 30 डाक्टर एवं 60 स्वास्थकर्मी अनुपस्थित पाये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed